डी.बी.एस. कॉलेज में किया गया “पर्यावरण छात्र क्लब” का “गठन” – जानिए “पदाधिकारियों” के “नाम”

0
20231021_171216
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 

Kanpur News – कानपुर के गोविंद नगर में स्थित डी.बी.एस. कॉलेज में शनिवार के दिन पर्यावरण छात्र क्लब का गठन किया गया। जिसकी बैठक के अंत में क्लब के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। वहीं नवनियुक्त क्लब के पदाधिकारियों को कॉलेज प्रबंधतंत्र एवं प्रोफ़ेसर और शिक्षकों ने शपथ दिलाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। 

 
नियुक्त की गई क्लब की टीम

 
कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी और बीएससी के छात्र छात्राओं के बीच पर्यावरण छात्र क्लब का गठन किया गया। जिसका आधार रखते हुए क्लब के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रदीप सिंह ने सभागार में एक बैठक बुलाई। बैठक में पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रखा जाए,  सुरक्षा किस तरह से सुरक्षित रखा जाए, कौन से पेड़ पौधों को लगाया जाए इसके साथ ही पर्यावरण में पेड़ पौधों की महत्वता के प्रति जागरूक किया गया। बैठक के दौरान क्लब से जुड़े वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद की निर्विरोध नाम का एलान किया। इसी क्रम में महामंत्री पद पर दीपिका प्रजापति, उपाध्यक्ष पद पर अनुज गुप्ता, सयुंक्त मंत्री के पद पर गौरी विश्वकर्मा के नाम की घोषणा की गई। 
 
अधिकारीगण रहे मौजूद 
 
बैठक में चयनित क्लब के सभी पदाधिकारियों को कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनिल कुमार मिश्रा और विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर एस.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से पर्यावरण छात्र क्लब के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्य और सामाजिक दायित्व की शपथ दिलाई। इस मौके पर विभाग के शिक्षक डॉक्टर अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर श्रीमती रेखा रानी, श्री ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अमित तिवारी एवं श्री संदीप पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading