योगी सरकार में नहीं चलेगा भ्रष्टाचार – कानपुर में पकड़ा गया रिश्वत लेने वाला इंस्पेक्टर

0
20231017_081144

रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर 

Kanpur News – यूपी की योगी सरकार के सख्त कानून ने एक फिर से यह दर्शा दिया है कि कोई भी हो अगर वह भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ बीते सोमवार के दिन जब एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार की रिश्वत मांग रहे फतेहपुर के एक लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिसकी चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि कानपुर जिले में तैनात यूपी विभाग के एक इंस्पेक्टर को पचास हजार की घूस लेते हुए पकड़ लिया गया। जिसको लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं एंटी करप्शन द्वारा पकड़े गए इस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। 
 
इस तरह से हुई पूरी कार्रवाई 
 
विस्तृत जानकारी के मुताबिक सोमवार की बीती रात एंटी करप्शन की टीम ने एक गोपनीय सूचना के अनुसार कलक्टरगंज में डेरा जमा लिया था। जहां टीम के द्वारा कलेक्टर गंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामजनम गौतम को उस वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जब वह एक व्यक्ति से पचास हजार की रिश्वत ले रहे थे, और जैसे ही आरोपी इंस्पेक्टर ने अपने हाथ में घूस की रकम को पकड़ा तो वैसे ही एंटी कैप्शन की टीम ने चारों तरफ से घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने इसकी जानकारी कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉक्टर आर. के. स्वर्णकार को दी। सूचना मिलते ही मिले निर्देश के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर को कोतवाली थाने ले जाया गया। जहां पहुंचे पुलिस कमिश्नर आयुक्त आनंद तिवारी ने साक्ष्यों को देखा और पूछताछ की। जिसके बाद इंस्पेक्टर रामजनम गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आपको बताते चलें कि एंटी करप्शन की टीम के अनुसार उन्हें इस बात का लिखित शिकायती पत्र मिला था जिसमें आरोपी इंस्पेक्टर एक व्यक्ति से लगातार रिश्वत की मांग करने में लगे हुए थे। जिसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया और शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा गया है।   

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading