फतेहपुर में दिखा आस्था का संगम – गाजे- बाजे के बीच भक्तों ने मां को दी विदाई
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद
Fatehpur News – शारदीय नवरात्रि के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा को जल में प्रवाहित करते हुए जय माता दी के जयकारों से पूरा भारत गूंज उठा। कुछ ऐसा ही नजारा था यूपी के फतेहपुर जिले का। जहां देवी मां के भक्तों ने गाजे-बाजे के बीच गंगा और कालिंदी के घाट के किनारे भू- विसर्जन किया गया। भू- विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने चिन्हित घाटो के किनारे सुरक्षा व्यवस्था के कड़ी चौकसी की थी। रूट मार्गो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बदला गया रूट
जिले में करीब एक हजार दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। मूर्ति विसर्जन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से गंगा और यमुना नदी के ढोल नगाड़ों के बीच निकली। रूट में जगह- जगह लगे पंडालों से मूर्ति लेकर भक्त गंगा नदी हुसैनगंज के भिटौरा घाट के बनाये गए विसर्जन स्थल पहुंचे। रूट पर यातायात व्यवस्था न बिगड़े जिला अस्पताल के पास बैरियर लगाकर छोटे-बड़े वाहनों को पत्थर कटा चौराहे से निकाला गया। शहर के बाकरगंज से होते हुए पक्का तालाब चौराहा से भिटौरा रोड पर चप्पे चप्पे तैनात किया गया है। डीएम सी इंदुमती ने बताया नदी घाटों में भू विसर्जन किया जा रहा है।
एसडीएम और सीओ ने संभाली कमान
सदर के भिटौरा के पास घाट में सदर एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी, डीएसपी वीर सिंह के देखरेख में हो रहा है। वहीं खागा के किशनपुर कालिंदी घाट में एसडीएम एन.पी. मौर्य, डीएसपी घाट पर आने वाले दुर्गा प्रतिमा का भू- विसर्जन करा रहे हैं। बिंदकी के शिवराजपुर गंगा नदी किनारे एसडीएम और डीएसपी को लगाया गया है।