”सीएम” ने ”गोरखपुर” को दिया बड़ा तोहफा, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

0
''सीएम'' ने ''गोरखपुर'' को दिया बड़ा तोहफा, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखपुर को 233.20  करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम और एनटीपीसी के मध्य कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 303 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह एवं एमओयू आदान प्रदान के दौरान कहा कि नगरीय विकास आज की आवश्यकता है। भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नगरीय विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ तो मिलेगा ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।

''सीएम'' ने ''गोरखपुर'' को दिया बड़ा तोहफा, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
गोरखपुर में व्र्क्षारोपण करते सीएम योगी

रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 189 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 114 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम एवं नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के बीच कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान प्रदान भी हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की बड़ी -मिका है। गोरखपुर नगर निगम ने एनटीपीसी के सहयोग से इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। एनटीपीसी की तरफ से प्लांट लग जाने के बाद नगर निकायों का कूड़ा चारकोल के रूप में बिजली उत्पादन का साधन बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय विकास के क्षेत्र में अनियोजित और अवैज्ञानिक विकास की सोच ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी। जगह-जगह कूड़े का पहाड़ दिखता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने इस समस्या के निदान में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन किया है। इसी कड़ी में गोरखपुर नगर निगम ने नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ आधुनिक तकनीक से वेस्ट को वेल्थ बनाने की पहल की है। स्मार्ट सिटी बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

शहर के इंट्री पॉइंट पर अब नहीं दिखेगा कूड़ा

सीएम ने कहा कि सॉलिड वेस्ट का उचित प्रबंधन न होने से कूड़ा ऐसे ही जगह-जगह फेंक दिया जाता था। शहर के इंट्री पॉइंट पर कूड़े के ढेर के दर्शन होते थे। इससे सिटी के विकास पर पानी फिरता दिखता रहा था। लेकिन अब ऐसा प्लांट लगने जा रहा है जहां कूड़े से चारकोल, सीएनजी का उत्पादन होगा। एनटीपीसी के इस प्लांट से नगर निगम को 25 सालों में 600 करोड़ रुपये की बचत होगी। बचत के इस रुपये का उपयोग विकास के कार्यों में होगा। 500 टन प्रतिदिन कूड़े की जरूरत वाले इस प्लांट से नगर निगम के साथ ही जिले की तमाम नगर पंचायतों के कूड़े का भी समुचित निस्तारण हो जाएगा। इससे शहर के इंट्री पॉइंट पर कूड़ा नहीं दिखेगा और बाहर से आने वाले लोगों के लिए अच्छा संदेश जाएगा। गोरखपुर साफ और सुंदर दिखेगा तो लोगों के मन में यहां के नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि एनटीपीसी नगर निगम और सरकारी भवनों पर सोलर पैनल भी लगवाएगा और इससे सोलर सिटी के रूप में भी गोरखपुर की पहचान सुदृढ़ होगी। इसके लिए सीएम ने एनटीपीसी को धन्यवाद दिया।

नगरीय विकास के मॉडल के रूप में स्थापित हो रहा गोरखपुर

सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गोरखपुर नगरीय विकास के मॉडल के रूप में स्थापित हो रहा है। सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी कार्यों के साथ बुजुर्गों के केयर सेंटर बन रहे हैं। मियावाकी पद्धति से एक लाख वर्गमीटर में सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए आईसीसीसी के माध्यम से हर चौराहे पर सीसी कैमरे से निगरानी हो रही है। इससे ट्रैफिक ऑटो मोड में चलने के साथ सुरक्षा से कोई खिलवाड़ भी नहीं कर पाएगा। मुख्यमंत्री ने खाद कारखाना, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, रामगढ़ताल का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सब गोरखपुर को नई पहचान दे रहे हैं। गोरखपुर की सड़कें चार-छह लेन में विकसित हुई हैं और अभी हो रही हैं। जबकि छह वर्ष पहले यहां लोग जाम में फंसते थे। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और विकास की सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading