Rajasthan: मंत्री सुरेश रावत का जब भाजपाइयों ने किया घेराव, मच गया हड़कंप
भरतपुर में वंदे भारत कार्यक्रम के दौरान minister Suresh Rawat का BJP कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव
भरतपुर में जब मंत्री सुरेश रावत को BJP कार्यकर्ताओं ने घेर कर सुना दी खरी खोटी
भरतपुर जिले के उच्चैन उपखंड में शुक्रवार को आयोजित वंदे भारत कार्यक्रम उस समय सुर्खियों में आ गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार रावत (minister Suresh Rawat) का घेराव कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर अचानक माहौल गर्मा गया और प्रशासन को मंत्री को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। यह विवाद स्थानीय एसडीएम के खिलाफ चल रहे विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है।
वंदे भारत कार्यक्रम में मचा हड़कंप
भरतपुर के उच्चैन में वंदे मातरम कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री सुरेश रावत के आगमन पर नारेबाजी करने लगे। मौके पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। प्रशासन ने किसी तरह मंत्री को कार्यकर्ताओं के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना से स्थानीय प्रशासन और पार्टी संगठन दोनों सकते में आ गए।
एसडीएम के खिलाफ बढ़ा विवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्चैन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और एपीओ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अधिकारी आमजन के साथ अपमानजनक व्यवहार करती हैं और सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी करती हैं, जिससे जनता में असंतोष फैल रहा है।
विधायक जगत सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने 5 नवंबर को फतेहपुर (उच्चैन) गांव में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा
विधायक ने यह भी बताया कि एसडीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर एससी/एसटी एक्ट और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसी कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री के कार्यक्रम में विरोध दर्ज कराते हुए उनका घेराव किया।
प्रशासन में मचा हड़कंप
मंत्री के घेराव की खबर फैलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर होने की संभावना जताई जा रही है।
खबर यह भी पढ़े….
120 bahadur: फरहान अख़्तर और राशि खन्ना ने जोधपुर पहुंच किसे दी श्रद्धांजलि, जानिए