BANDA NEWS: पुलिस की मौजूदगी में देवी विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर चले पत्थर, तीन के फटे सर
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बार फिर पुलिस की भारी चूक सामने आई है जिसके चलते एक बड़ी घटना घट गई। केन नदी से देवी विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया जिसमे दो मासूम बच्चों समेत एक किशोर का सर फट गया। जिन्हे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत केन नदी पुल का है जहां दशहरे के दिन सुबह से ही नौ दुर्गा देवियों के विसर्जन के लिए लाइन लग जाती है। इस दिन शहर की सैकड़ों देवियों का विसर्जन होता है। जिसके चलते पुलिस का पहरा सख्त होता है और चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती होती है। इस दिन पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के आखरी दर्शन करने विसर्जन स्थल जाते हैं इसी दौरान शाम को जब कुछ श्रद्धालु देवी विसर्जन कर वापस आ रहे थे । तभी केन नदी के पुल के ऊपर कुछ अराजक तत्वों ने ट्रैक्टर पर बैठे श्रद्धालुओं पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसके चलते एक किशोर सहित तीन बच्चों का सर फट गया जिन्हे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घायलों का इलाज कराने आए संदीप ने बताया की हमला करने वाले युवक संभूनगर और स्वराजकालों गाली नम्बर 5 के निवासी हैं जिनमे से दो का नाम वह जानता है ।
वहीं इस घटना में पुलिस की बड़ी चूक इसलिए भी मान सकते हैं क्योंकि प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह घटना केन नदी के पुल के ऊपर ही हुई है जहां पुलिस की भारी फोर्स तैनात की जाती है क्योंकि इस पुल पर मां के दर्शनों के लिए भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में पुल पर अप्रीय घटना होने का खतरा बना रहता है। इसी कारण पुलिस को यहां सजगता के साथ तैनात किया जाता है इसके बावजूद इस तरह की घटना हो गई ऐसे में पुलिस पर सवालिया निशान उठाना लाजमी है।