BANDA NEWS: पेट परीक्षा के दूसरे दिन भी पकड़े गई कई मुना भाई, भारतीय सेना में तैनात फौजी की बदले सालवर दे रहा था परीक्षा

0

BANDA NEWS: पेट परीक्षा के दूसरे दिन भी पकड़े गई कई मुना भाई, भारतीय सेना में तैनात फौजी की बदले सालवर दे रहा था परीक्षाउत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सूबे के मुखिया ने कड़े कानून बनाए हैं और सख्त पहरा भी लगाया है पर इसके बावजूद कई मुन्ना भाई और साल्वर गैंग पहरेदारों को चकमा देने में कामयाब हो रहे हैं। पर गलिमत रही की पुलिस ने इन्हे परीक्षा देते समय ही गिरफ्तार कर लिया फिर खुला चौकाने वाला राज। देखिए ये रिपोर्ट।

BANDA NEWS: पेट परीक्षा के दूसरे दिन भी पकड़े गई कई मुना भाई, भारतीय सेना में तैनात फौजी की बदले सालवर दे रहा था परीक्षाआपको बता दे बांदा जिले में बीते दिन ही पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया था जो कान में इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगाकर पेपर हल कर रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था यह खबर हवा की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई थी पर नकलचियों और साल्वर गैंग की हिम्मत तो देखिए इसके बावजूद वह नकल करने बैठ गए। पर शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे चार नकलचियों को गिरफ्तार कर लिए जो शहर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों में नकल करते पकड़े गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार कर लिया जो पैसे लेकर साल्वर द्वारा परीक्षा दिलवा रहा था। पुलिस ने बताया की आर्य कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली में दिनेश कुमार जो प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। यह अवैध तरीके से प्रतापगढ़ के ही रहने वाले अखिलेश कुमार सरोज की जगह एक्जाम दे रहा था। जबकि अखिलेश कुमार भारतीय सेना में है और वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। वहीं दूसरा डी आर पब्लिक स्कूल कालू कुआं से रमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया जो की बिहार के सुपौल जिले का निवासी है। यह कौशांबी जिले के कुलदीप कुमार पासवान को जगह पेपर हल कर रहा था। इतना ही नहीं। पुलिस ने उस बिचौलिए को भी धर दबोचा जिसने 15 हजार रुपए में सेटिंग कराई थी। जिसका नाम मनोज मंडल है और यह भी जिला सुपौल बिहार का रहने वाला है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading