BANDA NEWS: महिला का क्षति विक्षत अवस्था में मिला शव, परिजनों ने लगाया गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या का आरोप
क्षत विक्षत मिली महिला के शव पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पतौरा गांव के एक चक्की घर में धड से अलग पडा मिला था दलित महिला का शव
तहसील नरैनी थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम पतौरा में दलित महिला का सिर धड से अलग और हथेली अलग पाया गया तो ग्राम में हड़कम्प मच गया। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से में कपडा नहीं था। परिजनों ने युुवती की हालत देखकर हत्या का आरोप लगाया है। मौके में पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया जाता है कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा ग्राम के निवासी सोहन रैदास की पत्नी सुनीता गांव के ही राजकुमार शुक्ला के घर पर जहां आटी चक्की लगी है, उस दीवार में मिट्टी छापने के लिये गयी थी। उसी दिन मंगलवार को शाम 6 बजे चक्की में सुनीता का शव क्षत विक्षत जमीन में पडा मिला। मृत महिला का सिर धड से अलग और बायें हांथ की हथेली अलग पडी थी। शरीर में कपडे गायब थे। ग्रामीण रक्त रंजिश लाश को देकर भौचक्के रह गये।
परिजनों ने और भीम आर्मी के जिला संयोजक अमरनाथ वर्मा का आरोप है की मृतिका को बहाने से बुलाकर गैंगरेप किया गया और फिर निर्मम हत्या कर दी गई । वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अभी परिजनों को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी वहीं थानाध्यक्ष बताया कि गांव के ही तीन लोग बउवा शुक्ला, राजकुमार शुक्ला व रामकेश के खिलाफ धारा 302, 376 एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।