बांदा में पेट परीक्षा के दौरान पकड़ा गया मुन्ना भाई, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगाकर कर रहा था नकल
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पेट परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने एक मुन्ना भाई को एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए सतिराना अंदाज में नकल करते हुए पकड़ लिया। जिस पर मुकदमा दर्ज हो गया है और गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत भगवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज का है जहां पेट की परीक्षा हो रही थी इसी दौरान एसटीफ ने स्कूल में जांच शुरू की तभी एक युवक पर नजर पड़ी जिसके कान में इलेक्ट्रानिक डिवाइस नजर जिसे बाहर निकाला गया तो पता चला की वह एक ब्लूतुठ डिवाइस है जिसके जरिए वह पेपर हल कर रहा था। नकलची युवक प्रयागराज जिले के मऊ अईमा थाना अंतर्गत देवपुर अवसान गांव का रहने वाला है जिसका नाम पंकज कुमार मौर्य पुत्र लखन मौर्य है। पुलिस ने नकलची को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।