यूपीटीटीआई की प्रोफेसर ने अंगूर के बीज से बनाई घाव भरने वाली नैनो इमल्शन पट्टी

0
IMG_20240906_145725

उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (UPTTI) की प्रोफेसर डॉ. नीलू कंबो ने अंगूर के बीज से एक नैनो इमल्शन तैयार किया है, जिससे बनी पट्टी शरीर पर लगी चोट को जल्दी ठीक करेगी और खुद ब खुद घुल जाएगी। आम पट्टी को निकालने में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए यह पट्टी विकसित की गई है।यह नई पट्टी अंगूर के बीज और प्राकृतिक पॉलीमर से तैयार की गई है, जिसमें अंगूर के बीज का तेल और देवदार के पेड़ का हाइड्रोसाल उपयोग हुआ है। नैनो इमल्शन का यह उपयोग न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में भी किया जाएगा, जहां इसे बैक्टीरिया-रोधी प्रभाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

डॉ. नीलू कंबो और पुणे से उनके सहयोगी डॉ. सौरभ द्विवेदी ने इस शोध की शुरुआत 2022 में की थी। यह तकनीक अंगूर के बीज के एंटी-एजिंग और एंटी-फंगल गुणों पर आधारित है, जो अब पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचा रही है।फिलहाल, इस तकनीक के पेटेंट को कॉस्मेटिक और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में लाने की योजना है, जबकि इसके द्वारा तैयार की गई पट्टी के प्रभाव का आगे परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि घाव को भरने और पट्टी के घुलने में कितना समय लगेगा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading