Rajasthan SIR Survey 2025: प्रदेश में अब होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण, क्यों ?
Rajasthan Sir sarve 2025 voter list revision news
Rajasthan Sir sarve 2025: 28 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, 7 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि Rajasthan Sir sarve 2025 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है। फेज-2 में देश के 12 राज्यों में यह प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिनमें राजस्थान भी शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।
पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
महाजन ने बताया कि Rajasthan Sir sarve 2025 के तहत 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक पुनरीक्षण की प्रक्रिया चलेगी।
28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025: प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र मुद्रण
4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025: घर-घर गणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण
9 दिसंबर 2025: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन
9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026: दावे और आपत्तियां स्वीकार
9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026: नोटिस, सुनवाई व सत्यापन
7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
प्रदेश के मतदाताओं और बीएलओ की भूमिका
राजस्थान में फिलहाल कुल 5 करोड़ 48 लाख 84 हजार 827 मतदाता हैं। इनकी जांच 52,469 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा की जाएगी। इनमें लगभग 2.61 करोड़ मतदाता 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनकी 77 प्रतिशत मैपिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, 40 वर्ष से कम उम्र के 2.88 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग कार्य प्रगति पर है।
बीएलओ, स्वयंसेवक और हेल्पडेस्क प्रशिक्षण
महाजन ने बताया कि सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और जल्द ही रिफ्रेशर सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बीएलओ को अपनी दैनिक प्रगति दर्ज करनी होगी, जिसका पर्यवेक्षण ईआरओ, डीईओ और सीईओ स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा स्वयंसेवकों और हेल्पडेस्क कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि मतदाता सहायता प्रक्रिया आसान और प्रभावी हो।
राजनैतिक दलों और मीडिया की सहभागिता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को Rajasthan Sir sarve 2025 के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। बीएलए (BLA) नियुक्तियों, पारदर्शिता और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला स्तर पर मीडिया सेल गठित किए गए हैं, और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) को अधिकृत प्रवक्ता बनाया गया है। नियमित प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया अपडेट के माध्यम से आम जनता को सूचित किया जाएगा।
जागरूकता अभियान और ‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा
ECI की ECINet वेबसाइट और ऐप पर अब ‘बुक ए कॉल विद BLO’ फीचर शुरू किया गया है, जिसके जरिए मतदाता सीधे अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा विद्यालयों, महाविद्यालयों और पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं को जोड़ने के लिए स्वयं सहायता समूहों और राजसखी को भी अभियान से जोड़ा गया है।
वंशावली मैपिंग और दस्तावेज रहित सत्यापन प्रक्रिया
महाजन ने बताया कि वर्तमान मतदाताओं की पिछली एसआईआर मतदाता सूची से वंशावली आधारित मैपिंग की जा रही है। इससे जिन मतदाताओं के परिवार के सदस्य पहले से सूची में दर्ज हैं, उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने होंगे।
यह कदम मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और नागरिक-मित्र बनाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि Rajasthan Sir sarve 2025 अभियान का उद्देश्य अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। इससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और हर पात्र मतदाता को मतदान का अधिकार सुनिश्चित रूप से मिल सकेगा।
खबर यह भी पढ़े…