Agra: किन्नरों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 25 लाख की आर्थिक सहायता
Agra: में किन्नर सम्मेलन, इंसानियत की मिसाल-बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 25 लाख रुपये
आगरा – किन्नर समाज आज इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जिससे हर किसी का सिर गर्व से ऊँचा हो जाए। ताजगंज इलाके में चल रहे विशाल किन्नर सम्मेलन में पूरे देश से करीब 10 हजार किन्नर एकजुट हुए। लेकिन यह सम्मेलन महज़ नाच-गाने का जश्न नहीं था, बल्कि करुणा और मदद की एक मिसाल बन गया। इस सम्मेलन में किन्नर समाज ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जुटाई और यह संदेश दिया कि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म, कोई पहचान नहीं होती।
Agra:कठिन हालात में इंसानियत का साथ
जब पंजाब के लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं, घर-बार पानी में डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं – ऐसे समय में किन्नर समाज ने उनके लिए हाथ आगे बढ़ाया। सम्मेलन में मौजूद किन्नरों ने कहा, हमारे गीत और दुआएँ सिर्फ खुशियों में नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में भी लोगों के साथ होती हैं। यह 25 लाख हमारी ओर से छोटा-सा योगदान है, लेकिन यह इंसानियत की सच्ची सेवा है।
Agra:दिन-रात जुटाई मदद
इस नेक काम को पूरा करने के लिए किन्नर समाज ने दिन-रात मेहनत की और चंदा इकट्ठा किया। जैसे ही 25 लाख रुपये की राशि जुटाई गई, सम्मेलन स्थल “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया, क्योंकि यह नजारा साबित कर रहा था कि जब देशवासी मुसीबत में हों, तो किन्नर समाज सबसे आगे खड़ा मिलता है।
Agra:किन्नर समाज की बातें जो दिल को छू गईं
मनीषा किन्नर बोलीं – “हमारा समाज हमेशा से दूसरों की खुशियों और दुखों में शामिल रहा है। आज पंजाब के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं, तो हम उनके दर्द को अपना दर्द मानते हैं।”
चांदनी किन्नर ने कहा – “यह मदद भले ही बड़ी न लगे, लेकिन इसमें हमारा पूरा दिल और दुआएं शामिल हैं। हम चाहते हैं कि हर पीड़ित जल्द इस मुसीबत से बाहर निकले।”
Agra:सम्मेलन ने दिया एकता का संदेश
ताजगंज का यह सम्मेलन सिर्फ किन्नरों का नहीं था, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन गया। यहां से यह पैगाम निकला कि समाज चाहे कोई भी हो, पहचान कैसी भी हो – मुश्किल वक्त में एकता और इंसानियत ही सबसे बड़ी ताकत है।
Uttrakhand Flood Relief: पीलीभीत से 8 ट्रकों में 3800 राहत किट नैनीताल भेजीं, डीएम ने दिखाई हरी झंडी