तमिलनाडु: आंख के अंदर बनवाया तिरंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
कोयंबटूर. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक शख्स ने अपनी आंखों के अंदर तिरंगा (Tricolor) बनवाया है. उसकी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है. राजा नाम के इस शख्स ने इस तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर चेतावनी के साथ पोस्ट किया है. उनका कहना है कि इसे ट्राय मत करना, वरना आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है. राजा का कहना है कि जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने तिरंगा बनवाया है, इससे वे लोगों को राष्ट्र ध्वज की महत्ता बताना चाहते हैं. राजा का कहना है कि राष्ट्र ध्वज तिरंगा को अपनी आंखों की तरह ही सुरक्षित रखने की जरूरत है.